फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उफान पर यमुना, खेतों की ओर रुख कर रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी, अभी खतरे के निशान से नीचे है जलस्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। चारों ओर हो रहे जल भराव के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर खादर से खेतों की ओर रुख करने लगा है। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।
यमुना से सटे गांव फलैदा खादर, करौली बांगर और मेहंदीपुर क्षेत्र में पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में जंगल में फसलों में भी पानी पहुंचाने के डर से किसानों को भी चिंता सताने लगी है। ऐसे में फलैदा खादर, करौली बांगर, अमरपुर पलाका, मेहंदीपुर और बेगमाबाद आदि गांवों के किसानों के सामने चारे का संकट भी गहराने लगा है। किसानों को अपनी फसलों की चिंता भी सताने लगी है। किसानों का कहना है कि अभी धान की बुवाई की गई है। यदि यमुना का जलस्तर बढ़ा तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। साथ ही बाढ़ में मिट्टी की ऊपरी परत भी बह जाती है। बाढ़ के साथ बालू और गाद आने से बाद में नहीं बोई जा सकती है। इससे किसान फसल बोने से वंचित रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाढ़ चौकियां बनाईं गईं
बढ़ते जल स्तर को देखते हुए संबंधित लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। यमुना में बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। अन्य इंतजामों की भी लगातार समीक्षा चल रही है।
तनूजा निगम, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें