फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी में बारिश का इंतजार, उमस से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। क्षेत्र में कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को जिले के कई इलाकों में बारिश हुई, लेकिन यमुना सिटी में लोग बारिश के लिए तरसते रहे। शाम को आसमान में बादल छाए और मौसम बदला, लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी से राहत नहीं मिली।
सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रही। धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई और लोगों को पसीने व चिपचिपाहट से परेशानी हुई। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही जारी रही। घरों में पंखे और कूलर चलने के बावजूद उमस कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम कुछ ठंडा हुआ था और लोगों को उमस से राहत मिली थी। बारिश थमने के बाद फिर गर्मी और नमी बढ़ गई है। क्षेत्रवासी अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें