फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रमिक आंदोलन के चलते टला यमुना प्राधिकरण का रजत जयंती समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक आंदोलन के चलते टला यमुना प्राधिकरण का रजत जयंती समारोह
विज्ञापन

- 24 और 25 अप्रैल को फिल्म सिटी के प्रस्तावित स्थल पर होने थे आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के 50वें स्थापना दिवस के बाद अब यमुना प्राधिकरण का रजत जयंती समारोह भी श्रमिक आंदोलन की वजह से स्थगित हो गया है। 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय यह कार्यक्रम यमुना सिटी में प्रस्तावित फिल्म सिटी स्थल पर होना था। अब स्थापना दिवस 24 अप्रैल को एक सामान्य कार्यक्रम की योजना यीडा बना रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम अभी स्थगित कर दिया गया है। अब ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय में ही परंपरागत तरीके से कार्यक्रम रखा जाएगा। पूर्व में बनी योजना के मुताबिक अब मई में आयोजन हो सकता है। इसके लिए सीईओ राकेश कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री के मई में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें