फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद यीडा में बढ़ेंगे जमीन के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) जमीन के दाम बढ़ाने जा रहा है। फिलहाल पांच फीसदी तक की वृद्धि प्रस्तावित है। अगली बोर्ड बैठक में इस पर फैसला संभव है। नई दरें अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के चलते यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेशकों की रुचि काफी बढ़ गई है। क्षेत्र में शुरू की गईं आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत और व्यावसायिक योजनाएं खासी सफल रहीं हैं। मौजूदा समय में भी आवासीय व औद्योगिक भूखंडों की स्कीम चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। किसानों की जमीन का अधिग्रहण अब और बढ़ेगा। उस पर खर्च भी अधिक होगा। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने जमीनों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक के समक्ष जमीन के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। अगर प्रस्ताव पर मुहर लगी तो नए वित्त वर्ष से इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे पहले यमुना प्राधिकरण ने 2017 में कुछ ही संपत्तियों की दरों में मामूली वृद्धि की थी। उसके बाद से अब रेट बढ़ने जा रहा है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक की तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड बैठक के लिए चेयरमैन की नियुक्ति का इंतजार है। इसके बाद ही बोर्ड बैठक होगी। प्रस्ताव पास होने के बाद बाद इस क्षेत्र में संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

यीडा में मौजूदा दरें
आवासीय
आकार दर रुपये/वर्गमीटर में
200 वर्गमीटर तक 16870
200 वर्ग मीटर से अधिक 16550
औद्योगिक श्रेणी
भूखंड के आकार दर रुपये प्रति वर्गमीटर
4000 वर्गमीटर तक 6670
4000 से 8000 वर्गमीटर तक 5660
8 हजार से 20 हजार वर्गमीटर तक 4810
20 हजार से 40 हजार वर्गमीटर तक 4370
40 हजार से 80 हजार वर्गमीटर तक 4210
80 हजार वर्ग मीटर से अधिक 4050
व्यावसायिक श्रेणी 36000 रुपये/वर्गमीटर
ग्रुप हाउसिंग 17200 रुपये प्रति वर्गमीटर
संस्थागत 4230 रुपये प्रति वर्गमीटर से 11690 प्रति वर्गमीटर तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें