फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड आज, हेरीटेज सिटी पर आगे बढ़ सकता यीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना के ड्राफ्ट को मंजूरी के लिए भी रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 87वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें प्रमुख रूप से आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना के ड्राफ्ट को मंजूरी का प्रस्ताव शामिल किया गया है। वहीं, राया अर्बन सेंटर में पिछली बोर्ड बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद अब हेरीटेज सिटी की संशोधित योजना को भी मंजूरी के लिए बोर्ड में रखा जाएगा।



यीडा अधिकारियों के अनुसार, आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। बृहस्पतिवार को आगरा में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में इसका प्रजेंटेशन स्थानीय अधिकारियों के सामने किया गया। अब बोर्ड से महायोजना के ड्राफ्ट को मंजूरी ली जानी है। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण महायोजना पर सार्वजनिक नोटिस जारी करेगा, जिसके बाद आमजनों से आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। आपत्तियों और सुझावों के परीक्षण के बाद आवश्यक संशोधन किए जाने पर ही महायोजना को लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड की मंजूरी के लिए आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना को लेकर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके अलावा, राया अर्बन सेंटर में प्रस्तावित हेरीटेज सिटी की संशोधित योजना का प्रजेंटेशन भी होगा, जिसमें मथुरा में हाल ही में हुए प्रजेंटेशन के दौरान स्थानीय अधिकारियों से मिले सुझावों को शामिल किया गया है। बोर्ड ने ही इसके लिए पिछली बैठक में निर्देश दिए थे। इन दोनों योजनाओं के लिए शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें