फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झूठा मुकदमा दर्ज न कराने पर महिला को पति ने बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधान के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्नी पर बना रहा था दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छांयसा गांव में झूठा मुकदमा दर्ज कराने का विरोध करने पर महिला को पति ने बेरहमी से पीट दिया। महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छांयसा गांव में चंचल शर्मा परिवार के साथ रहती हैं। एक सितंबर की देर शाम वह अपने घर थी। तभी उनके पति रोहताश ने गाली-गलौज की। जब पत्नी ने गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई। वह 6 महीने की गर्भवती भी है। पेट में भी लात मारी गई, जिससे पेट में दर्द बना हुआ है। जेठानी पूजा ने अपनी जमीन पति की मृत्यु के बाद बेच दी। जिस पर पति रोहताश गांव प्रधान के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाने का दबाव बना रहे थे। मैंने झूठा मुकदमा लिखवाने से मना किया। जिसको लेकर मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने पति के खिलाफ घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें