फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवाओं को मिलेगा विकसित भारत यंग लीडर्स का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 29 वर्ष की आयु के युवा नौ से 15 सितंबर तक क्विज में ले सकते हैं हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग और विकसित भारत चैलेंज ट्रैक का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम के पहले चरण में विकसित भारत आधारित ऑनलाइन क्विज में 15 सितंबर तक भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जिले के सभी काॅलेजों में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सभी प्राचार्यों और इंचार्ज को पत्र जारी कर प्रतियोगिता में युवाओं को प्रेरित कर भाग लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।

-पहले चरण में विकसित भारत क्विज (09–15 सितंबर 2025) का आयोजन होगा।

जो माय भारत पोर्टल और माय जीओवी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगा।

- दूसरे चरण में जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित युवाओं के विचारों का मूल्यांकन किया जाएगा।

- तीसरे चरण में राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता होगी, जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे सतत विकास, नवाचार, सुशासन, अंतरिक्ष तकनीक, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक-आर्थिक विषयों पर अपने अभिनव विचार प्रस्तुत कर सकें। इस पहल का मकसद युवाओं में ज्ञान, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना है, ताकि वे नीतिगत निर्णयों में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकें।

चैलेंज ट्रैक की थीम
-स्वस्थ जीवनशैली हेतु युवा
- नशामुक्त युवा
- प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत
- परिवर्तन के लिए महिला नेतृत्व
- कौशलयुक्त युवा
- सुशासन और भागीदारी लोकतंत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें