फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन संक्रमित, शारदा अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
सुरेंद्र मोहन पाठक।
विज्ञापन
नोएडा। प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक और उनके बेटे सुनील पाठक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मूलरूप से अमृतसर के रहने वाले सुरेंद्र मोहन फि लहाल शारदा अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले नोएडा के अस्पतालों में उनके परिजन घंटों बेड की तलाश में भटकते रहे। इस दौरान कई अस्पतालों का दरवाजा खटखटाया, मगर सभी ने बेड खाली होने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई तब शहर के बुद्धिजीवी, साहित्यकार और उनके प्रशंसक एकजुट हो गए। इसके बाद शारदा अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

सुरेंद्र मोहन पाठक और उनके बेटे के संक्रमित होने पर सोमवार को उनके परिजनों ने करीब पांच घंटे तक विभिन्न अस्पतालों सेे संपर्क साधा, लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली। इसके बाद उनकी बेटी रीमा पाठक ने पिता और भाई के संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। बताया कि ऑक्सीजन का स्तर घटकर 65 व 78 प्रतिशत रह गया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मदद की अपील की। इस अपील पर कई बुद्धिजीवी भी सुरेंद्र मोहन के इलाज की गुहार लगाने लगे। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित परिवार से संपर्क साधा। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि साहित्यकार सुरेंद्र मोहन को शारदा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्हें हर संभव इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके जल्द ठीक होने की आशा करते हैं।
300 उपन्यास लिखे हैं
सुरेंद्र मोहन पाठक ने हिंदी में करीब 300 जासूसी उपन्यास लिखे हैं। वे मूल रूप से अमृतसर पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने मशहूर जेम्स ब्रांड सीरीज का हिंदी अनुवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें