फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-21 में मनाया विश्व हास्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-21 स्थित स्थित जेवीसीसी लॉन में विश्व हास्य दिवस मनाया गया। इसमें 550 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें लाफ्टर एम्बेसडर, क्लब सदस्य, डॉक्टर, देखभालकर्ता, वंचित विद्यालयों के बच्चे, रॉबिन हुड आर्मी और गूंज के प्रतिनिधि शामिल थे। मुख्य अतिथि दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक शंख ध्वनि से हुई इसके बाद कमोडोर अशोक साहनी (सेवानिवृत्त) ने जीवंत हंसी योग सत्र कराया। इसमें प्रमुख आकर्षणों में ग्रेडिएंट लाफ्टर (सबसे लंबी हंसी), बॉलीवुड लाफ्टर डांस, आभार गीत प्रस्तुति और जेएलसी सदस्यों व साई स्कूल के छात्रों की नृत्य प्रस्तुति शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवीसीसी लाफ्टर क्लब की ओर से किए गए इस आयोजन में पहली बार लगभग 300 प्रतिभागियों ने सक्रिय हंसी सत्र में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विश्व हास्य दिवस 2026 का ब्रोशर भी जारी किया, जिसमें क्लब की गतिविधियों और सदस्यों के अनुभवों का जीवंत संकलन प्रस्तुत किया गया। इस ब्रोशर को कमांडर नरेंद्र महाजन (सेवानिवृत्त) ने प्रबंध संपादक के रूप में तैयार किया। इसमें वीबी मेनन और नेहा ने सहयोग दिया। गंगाराम अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. तरुण तनेजा ने मोटापे और स्वस्थ जीवन पर एक व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें