फोटो : 22जीएसटी बचत कार्यशाला में बैठे गणमान्य। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : Shopian news
भिवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को कोटकासिम में स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी बचत कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे कार्यक्रमों को सभी बूथों पर ले जाया जाएगा। कार्यशालाओं के माध्यम से लोगों को कृषि, विद्युत और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी छूट की जानकारी दी जाएगी ताकि जनता को मोदी सरकार द्वारा दिए गए प्रत्यक्ष लाभ का पता चल सके। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने आगामी दीपोत्सव के अवसर पर स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वदेशी अपनाने की बात करनी चाहिए, ताकि आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी में भारी छूट देकर जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है।
कार्यशाला में जिला महामंत्री अनूप यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच शीला चौधरी, कोटकासिम मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा सहित मौजूद रहे।