माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने बीओसीडब्ल्यू डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप शुरू किया है।
अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि यह एप निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के मध्य एक प्रभावी डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।
वर्तमान में डिजिटल तकनीक के माध्यम से श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। साथ ही, ऐसे सेवायोजक, बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां एवं अन्य प्रतिष्ठान, जिन्हें निर्माण कार्यों के लिए श्रमिकों की आवश्यकता है, वे भी इस एप पर पंजीकरण कर अपनी आवश्यकता के अनुरूप श्रमिकों की खोज कर सकेंगे।