रबूपुरा (संवाद)।
रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव म्याना में सोमवार रात युवती का शव पंखे से लटका मिला। उसकी पहचान पायल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवती किसान परिवार की है। सोमवार रात 11:00 बजे पुलिस को फंदे से लटके शव की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस माैके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि वह किसी कार्य से बाहर गए थे। वापस लौटने पर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी हुई थी। जब वह कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि पायल का शव फंदे से लटका था। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।