छाता में एसडब्ल्यूएम फैक्टरी के गेट पर देर शाम तक धरना प्रदर्शन करते मजदूर।
छाता। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एसडब्ल्यूएम (धागा) फैक्टरी बंद होने की खबर पर मजदूर तीन दिन से धरने पर बैठे थे। तहसील प्रशासन ने कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद बुधवार शाम मजदूरों को आश्वासन देकर धरना स्थगित करा दिया। कर्मचारी आज से फैक्टरी में काम पर लौटेंगे।
सहायक श्रम अतियुक्त एमएल पाल ने बताया कि एसडब्ल्यूएम फैक्टरी प्रबंधन ने निर्णय लिया कि वह यह कंपनी बंद करेंगे। प्रबंधन के अधिकारियों के नोएडा चले जाने से मामले में निर्णायक स्थिति नहीं बनी है। बैठक में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी व कंपनी में कार्य करने वाले पांच मजदूर मौजूद रहे। निर्णय लिया गया है कि जब तक कंपनी के अधिकारी लौटकर नहीं आ जाते तब तक धरना स्थगित कर दिया जाए। वहीं आज से कर्मचारी अपने काम पर लौटेंगे। इस आश्वासन पर धरना दे रहे मजदूरों ने धरना स्थगित कर दिया। मजदूर रेनू ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने वेतन भुगतान और ड्यूटी पर लौटने का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया। है। इस दौरान एडीएम वैभव गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, तहसीलदार सचिन पवार आदि मौजूद रहे। संवाद