फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंचे कर्मियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- डेरीन चौगनपुर में ग्रामीणों ने घेराव कर गांव से खदेड़ा, वीडियो वायरल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर।

ग्रेटर नोएडा। गांव डेरीन चौगनपुर में अवैध विद्युत कनेक्शनों की जांच करने पहुंचे एनपीसीएल (एनपीसीएल) कर्मचारियों से ग्रामीणों ने मारपीट और अभद्रता कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में कुछ लोग कर्मचारियों का विरोध और धक्कामुक्की करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन और कम किलोवाट के कनेक्शन पर अधिक बिजली खपत किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के तहत एनपीसीएल की टीम जांच करने के लिए गांव पहुंची थी। आरोप है कि जांच के दौरान कुछ ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने कर्मचारियों का घेराव कर उनके साथ मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर कर्मचारियों को गांव से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि एनपीसीएल कर्मचारी गर्मी के चलते आने वाली फॉल्ट संबंधी शिकायतों के निस्तारण और विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान अवैध विद्युत कनेक्शन और अधिक बिजली खपत की शिकायतों की जांच की जा रही थी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाए। पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें