ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित वेरोना हाइट्स सोसाइटी में काम कर रहे श्रमिकों ने दो महीने के वेतन का भुगतान न होने पर मंगलवार को मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया। इससे निवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।
निवासियों ने बताया कि बिल्डर ने श्रमिकों को दो महीने से वेतन नहीं दिया था, जिसके बाद श्रमिकों ने गेट बंद कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श्रमिकों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद गेट खुल सका। निवासियों ने श्रमिकों की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।