फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। नगर के राहत शिविर में रुके बाहरी क्षेेत्रों से आए मजदूरों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए बासी खाना उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। इससे नाराज मजदूरों ने शनिवार शाम खाना खाने से मना कर दिया। इसके बाद रविवार दो बजे तक भी मजदूरों को खाना नहीं मिल सका। खराब खाने की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार व शहर तावड़ू थाना प्रभारी बीडीओ कार्यालय में खाना तैयार कर रहे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कर्मचारियों से मिले और उन्हें अच्छी गुणवत्ता का खाना बनाने व समय पर मजदूरों को खाना पहुंचाने के निर्देश दिए। एसडीएम के संज्ञान में भी खाने की खराब गुणवत्ता का मामला लाया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह व शहर थाना प्रभारी ने शिकायत मिलने पर बीडीओ कार्यालय में बनाए जा रहे खाने की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षण किया और खाने बनाने का कार्य कर रहे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक परवेज आलम से खराब खाना और समय पर मजदूरों को खाना नहीं पहुंचने को लेकर बात की। लेकिन उन्होंने खराब खाने की बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि उनका काम सिर्फ खाना बनाने का है, न की राहत शिविर तक पहुंचाने का। इस बात पर नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी भड़क गए। नायब तहसीलदार ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाना बनाने में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें