फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरियों की जानकारी के लिए बनाए जाएंगे श्रमिक सुविधा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- यमुना प्राधिकरण बनाएगा श्रमिक सुविधा केंद्र, यीडा क्षेत्र में तलाशी जा रही जमीन
विज्ञापन

- श्रमिकों के लिए हाॅस्टल बनाने की योजना पर भी काम शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्रमिकों को सरकारी योजनाओं के लाभ के अलावा उद्योगों में मौजूद नौकरियों के बारे में जानकारी एक ही छत के नीचे मिल सके। इसके लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एक श्रमिक सुविधा केंद्र बनाएगा। इसके अलावा श्रमिकों की आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए लेबर हॉस्टल बनाने की योजना पर भी काम शुरू हुआ है। इसके लिए शासन से अनुमति लेकर काम किया जाएगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक सुविधा केंद्र शासन, प्रशासन और उद्योगों के बीच सेतु का काम करेगा। यहां श्रमिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा। इसी जगह पर उनके लिए जागरूकता शिविर के अलावा स्वास्थ्य जांच आदि भी यहां आयोजित नियमित अंतराल पर की जा सकेंगीं। उद्योगों में नौकरियां मौजूद होने पर श्रमिक सुविधा केंद्र पर सूचना उद्यमी उपलब्ध करा देंगे। ऐसे में श्रमिक यहां से नौकरियाें का पता कर वहां संपर्क कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि श्रमिक आंदोलन के दौरान श्रमिकों की आवासीय समस्या प्रमुख रूप से कारण बनी। यमुना सिटी क्षेत्र में भी कई उद्योगों में काम शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ेगी। जल्द ही छोटे भूखंड की योजना भी प्राधिकरण यहां लांच कर देगा। इनमें पुरुष और महिला श्रमिकों के लिए अलग-अलग आवासीय व्यवस्था होगी। इसके लिए पांच एकड़ जमीन परियोजना के लिए चिन्हित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें