फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल शुल्क मांगा तो कर्मियों के साथ डंडों से मारपीट

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करता युवक। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मंगलवार तड़के कार सवार युवकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की और टोल पर तोड़फोड़ को अंजाम दिया। मारपीट में दो टोल कर्मी घायल हो गए है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तड़के करीब साढ़े तीन बजे टोल प्लाजा पर कासना की तरफ से एक कार पहुंची। इसमें चार युवक सवार थे। युवक बुलंदशहर की तरफ जाने के लिए बील अकबरपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे। तभी वहां बैरियर लगा दिया गया। टोल कर्मी राघव ने टोल शुल्क मांगा। आरोप है कि युवकों ने टोल शुल्क देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच टोल प्लाजा पर तैनात सुपरवाइजर साहिल खान भी वहां आ गया। उसने टोल शुल्क के बिना गाड़ी को निकालने से इंकार कर दिया। इस पर विवाद बढ़ गया। बाद कार सवार युवकों ने डंडे निकालकर मारपीट शुरू कर दी। टोल के उपकरणों में भी तोड़फोड़ की। टोलकर्मी साहिल और राघव घायल हो गए। इस घटना के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टोल मैनेजर तिलक सिंह का कहना है कि टोल कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। 12 जनवरी को बैरियर तोड़ दिया था। फरवरी में भी दो से तीन बार धमकी मिली थी। आए दिन स्थानीय निवासी धमकी देकर निकलने का प्रयास करते है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें