फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 17 नए मामले, प्रदेश में तीसरे स्थान पर जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में कोरोना का संकट फिर गहराने लगा है। मार्च में नए मरीज आने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। नए मरीजों के मामले में करीब एक सप्ताह से जिले प्रदेश के टॉप 3 में हैं। मंगलवार को भी लखनऊ और मेरठ के बाद सर्वाधिक 17 मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। लखनऊ में 44 व मेरठ में 19 नए केस सामने आए, जबकि गाजियाबाद में 15 संक्रमित मिले। इसके अलावा 12 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 25517 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 78 का इलाज चल रहा है। वहीं, मरने वालों की संख्या 91 है। 5 जनवरी के बाद मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। सक्रिय केस संख्या के आधार पर जिले का प्रदेश में छठा नंबर है। अब तक 25686 कोरोना केस जिले में आ चुके हैं।
विज्ञापन

साढ़े सात लाख से अधिक सैंपल की जांच
जिले में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी कोरोना जांच का सिलसिला जारी है। जिले में 15 मार्च तक 768797 सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 25686 पॉजिटिव मिले।
एक लाख से अधिक लोगों पर नजर
कोरोना के खतरे को देखते हुए सर्विलांस का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है। जिले में एक लाख से अधिक ऐसे लोग हैं, जिन पर स्वास्थ्य विभाग की नजरें टिकी हैं। जिले में कोरोना की शुरुआत के साथ ही सर्विंलास की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आज तक 544991 लोगों को सर्विंलास पर लिया जा चुका है। फिलहाल इनमें से 4,02484 लोग सर्विलांस पर नहीं है, लेकिन 142507 लोग ऐसे हैं जिन पर अभी भी स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें