फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ सिटी में लटकता मिला कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी-1 पार्क एवेन्यू में प्लंबर का काम करने वाले एक युवक का शव शुक्रवार रात फंदे पर लटकता मिला। शव सोसायटी की छत पर बनी लोहे की सीढ़ी पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई। वहीं, पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल में युवक के खुदकुशी करने की बात कही है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से उड़ीसा का रहने वाला सुशील कुमार ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-1 पार्क एवेन्यू सोसायटी में प्लंबर का काम करता था। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि युवक शव सोसायटी की छत पर लोहे की सीढ़ी से लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। जानकारी होने पर तमाम लोग भी मौके पर जमा हो गए। लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजकर सवाल उठाए कि छत की चाबी तो सुरक्षाकर्मी के पास थी, फिर प्लंबर छत पर कैसे पहुंच गया। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि, अभी कारण पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। चाबी आदि के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें