फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से बेहिसाब लेनदेन करने वाले चार हजार लोगों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बैंक खातों में बेहिसाब लेनदेन करने वाले एक बार फिर आयकर विभाग के निशाने पर हैं। नोएडा रेंज में अब तक ऐसे चार हजार से ज्यादा लोगों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने आयकर नियमों को दरकिनार करते हुए बैंक खातों में बेहिसाब लेनदेन किया है। ऐसे खाताधारकों को नोटिस जारी करने के साथ ही बैंकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हर साल अक्तूबर के बाद असेसमेंट की कार्रवाई तेज कर दी जाती है। आयकर रिटर्न दाखिल करने में हेरफेर करने वालों के साथ ही रिटर्न जमा न करने वाले आयकर विभाग के निशाने पर रहते हैं। इसके अलावा बैंक खातों में बड़ी लेनदेन और संपत्ति खरीदारों का भी ब्योरा जुटाया जाता है। ऐसे ही चार हजार से ज्यादा लोगों की पहचान अब तक की जा चुकी है जिन्होंने एक साल में अपने बैंक खातों में 10 लाख रुपये से ज्यादा रकम जमा कराई या फिर 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति खरीदी। इसके अलावा दो लाख रुपये से अधिक राशि की नकद खरीदारी करने और बैंक ड्राफ्ट के द्वारा दो लाख या ज्यादा की खरीदारी करने पर भी जवाबदेही तय की जाती है। ऐसे खाताधारकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें