फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ढोसी पहाड़ी पर जल्द शुरू होगा रोपवे परियोजना का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ की बावली को रानी महल के रूप में विकसित किया जाएगा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को महेंद्रगढ़ की ढोसी पहाड़ी पर प्रस्तावित रोपवे परियोजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि ढोसी हिल रोपवे परियोजना लगभग 57 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। प्रस्तावित रोपवे की लंबाई लगभग 870 मीटर होगी। रोपवे के निर्माण से ढोसी पहाड़ी तक पहुंचना आसान होगा, जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। यह परियोजना न केवल ढोसी क्षेत्र बल्कि महेंद्रगढ़ के ऐतिहासिक स्मारकों के प्रति भी पर्यटकों की रुचि को बढ़ाएगी।
विज्ञापन

बैठक में महेंद्रगढ़ किला, माधोगढ़ किला व बावली के पुनर्विकास पर भी चर्चा की गई। बैठक में सुझाव दिया गया कि बावली को रानी महल के रूप में विकसित किया जाए ताकि वहां मेहंदी और सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन हो सके। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को पीपीपी मॉडल (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत विकसित करने का सुझाव दिया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पिंजौर और मोरनी के टिक्करताल में चल रहे पर्यटन परियोजनाओं की भी समीक्षा की और इन क्षेत्रों को और अधिक आकर्षक व सुंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिंजौर गार्डन की सुंदरता के साथ-साथ वहां ठहराव की व्यवस्था और मोरनी की पहाड़ियों में रोपवे जैसी नई परियोजनाओं की संभावनाओं का भी अध्ययन किया जाए। सीएम ने कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन अनुभव केंद्र की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें