फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 60 मीटर सड़क को एयरपोर्ट से जोड़ने के काम ने पकड़ी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट से 60 मीटर रोड को जोड़ने के लिए तेजी से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में आने वाली बाधाओं को प्राधिकरण ने दूर कर लिया है। किसानों से जमीन भी अधिग्रहित कर ली है। एयरपोर्ट से दयानतपुर नहर तक सड़क तेजी से बनाई जा रही है।
विज्ञापन

नहर के दूसरी ओर खेतों के अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण काम पूरा किया जाएगा जिसके बाद लोगों को एक्सप्रेसवे के समानांतर एयरपोर्ट जाने के लिए रास्ता मिल जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि 60 मीटर रोड को एयरपोर्ट से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है।
एयरपोर्ट पर आने-जाने के लिए अभी सिर्फ यमुना एक्सप्रेसवे विकल्प है। लोगों को एक्सप्रेसवे से होते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होकर नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना होता है। अब आमजनों के लिए प्राधिकरण दूसरा विकल्प भी तेजी से तैयार कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें