फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली सरकार से वादे पूरे कराने के लिए महिलाओं का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न इलाकों से आईं महिलाओं ने जंतर-मंतर पर महिला अधिकार पंचायत लगाई
विज्ञापन

गरीब महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक सहायता व सिलिंडर पर छूट की मांग उठाई


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भाजपा सरकार के चुनावी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वूमेन एसोसिएशन (ऐपवा) ने बुधवार को जंतर-मंतर पर महिला अधिकार पंचायत लगाई। इस दौरान वजीरपुर, नजफगढ़, नरेला, ओखला, कुसुमपुर, गोला कैंप, लाल बाग सहित विभिन्न इलाकों से महिलाएं बैनर व तख्तियां लिए पहुंचीं थीं।


वजीरपुर की शकुंतला देवी ने आरोप लगाया कि झुग्गी तोड़कर सरकार ने घर छीन लिया। अब स्थायी पता कहां से लाएं। फ्री बस सेवा हमारा हक है जिसे छीना नहीं जा सकता। शबनम ने गरीब महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक सहायता की मांग उठाई जबकि आशा कर्मी रीता ने सम्मानजनक वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की बात कही। प्रवासी मजदूर रामेश्वरी ने बुलडोजर कार्रवाई में सामान नष्ट होने की बात उठाई और सोनी यादव ने महंगाई के बीच गैस सिलिंडर पर 500 रुपये छूट के वादे को याद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर पंचायत में जेएनयू की प्रो. मौशमी बसु समेत अन्यों ने महिलाओं के समर्थन में अपनी बात रखी। संगठन की अध्यक्ष श्वेता राज ने कहा कि उनकी ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में 10 हजार से अधिक महिलाएं हिस्सा ले चुकी हैं। यह अभियान वजीरपुर, नरेला, मुकुंदपुर, संगम विहार, ओखला, कोंडली, खोड़ा जैसे क्षेत्रों में चल रहा है। महिलाओं का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने चुनाव में किए वादों को भुला दिया है। इनमें गरीब महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता, गैस सिलिंडर पर 500 रुपये छूट और बिना शर्त फ्री बस सेवा के वादे शामिल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि फ्री बस सेवा केवल दिल्ली की स्थायी निवासियों तक सीमित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें