-गौतमबुद्ध नगर की बेटियों ने जताया भारतीय टीम में जगह बनाने का संकल्प
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। जापान के आइची और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने से गौतमबुद्ध नगर की महिला खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टीम की सफलता उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है। अब उनका लक्ष्य कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर देश के लिए पदक जीतना है।
गौतमबुद्ध नगर में पिछले कुछ वर्षों में महिला कबड्डी के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है। गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में बेटियां नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही हैं। सुबह-शाम मैदान पर अभ्यास करने वाली खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय महिला टीम की उपलब्धि से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्हें विश्वास है कि अनुशासन और मेहनत के बल पर ग्रामीण क्षेत्र की खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं।
राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का लक्ष्य
जेडी स्पोर्ट्स कबड्डी अकादमी के कोच और जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों की सफलता का नई पीढ़ी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। अब स्थानीय खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की तैयारी कर रही हैं।
भारतीय महिला टीम की जीत देखकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना मेरा सपना है। इसके लिए रोजाना फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल पर मेहनत कर रही हूं। -तनिष्का सक्सेना, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी।
मेहनत और अनुशासन सबसे जरूरी है। भारत की सफलता देखकर लगता है कि अगर सही दिशा में तैयारी की जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता हैं। मेरा लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है। -डॉली गोस्वामी, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी।
स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों ने हम जैसी युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। पहले बेटियों के लिए परिस्थियां अनुकूल नहीं थी, लेकिन अब माहौल बदल रहा है और उसका असर भी दिख रहा है। -माही नागर, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी।
भारतीय महिला कबड्डी टीम की उपलब्धि हमारे लिए प्रेरणादायी है। हमारा भी सपना देश की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना और भारत के लिए पदक जीतना है।इसके लिए हम खुद को तैयार कर रहे हैं। -निधि मोरल, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी।
तनिष्का सक्सेना, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी। स्रोत कोच
तनिष्का सक्सेना, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी। स्रोत कोच
तनिष्का सक्सेना, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी। स्रोत कोच
तनिष्का सक्सेना, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी। स्रोत कोच