फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्रि मेले में महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर के श्री दुर्गे मंदिर परिसर में आयोजित 62वें नवरात्रि मेले के दूसरे चरण में शनिवार को विशाल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अब तक 20 टीमों ने पंजीकरण कराया है। आयोजकों के अनुसार, रविवार को टीमों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
आयोजक सौरव माहेश्वरी और गौरव माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, मेला अध्यक्ष बंटी सिंघल, समिति निदेशक कुलदीप पंडित, नरेंद्र गोयल, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरीश शर्मा और प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा की मौजूदगी में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. चिराग अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। मंदिर परिसर में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें