यमुना एक्सप्रेसवे पर सात हजार वाहन घटे
यमुना सिटी (संवाद)। दिल्ली में बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों का असर यमुना एक्सप्रेसवे के यातायात पर भी दिखा। शनिवार को जेवर टोल प्लाजा से सामान्य शनिवार के मुकाबले करीब सात से आठ हजार वाहन कम गुजरे। टोल प्रबंधन के अनुसार आमतौर पर शनिवार को 32 से 33 हजार वाहन निकलते हैं, लेकिन इस बार संख्या घटकर 25 से 26 हजार रह गई। जेवर टोल मैनेजर जेके शर्मा ने बताया कि सामान्य शनिवार की तुलना में इस बार वाहनों की संख्या में सात से आठ हजार की कमी दर्ज की गई है।