फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं को बीमारी के प्रति रहना होगा जागरूक

Tue, 14 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-3- परिचय- स्वास्थ्य ​शिविर में ग्रामीणों को जानकारी देतीं डॉ. विभा सिंह। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
चित्रकूट। देशराज स्मृति सेवा संस्थान द्वारा शिवरामपुर क्षेत्र के तरांव गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को बीमारी से जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह ने सभी ग्रामवासियों को बीमारियों के बारे में जानकारी साझा करते हुए बचाव व जागरूकता विषयक जानकारी साझा की। विशिष्ट अतिथि व शौर्य हास्पिटल की निर्देशिका डाॅ. विभा सिंह ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को अपनी बीमारियों के बारे जागरूक रहना चाहिए और समय से हर बीमारी का इलाज कराना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपनी बीमारी के प्रति जागरूक नहीं रहती और जागरूकता लाने की जरूरत है।
गांव के 153 पुरुषों व महिलाओं ने परामर्श लेकर शिविर का लाभ उठाया और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान डॉ. संग्राम सिंह, डॉ. पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष यूटा डॉ.बद्री विशाल सिंह, डॉ. राजेश सिंह, ग्राम प्रधान स्नेहलता, विनोद कुमार, दिनेश, सत्येंद्र, प्रियांशू, किरन, आंचल, अनामिका व रोशनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें