बीएमजी एलिगेंट सिटी में क्लब हाउस में लगाया दिवाली फेस्टिवल। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। बीएमजी सिटी एलिगेंट हाइट्स में महिलाओं की ओर से आयोजित दिवाली कार्निवल में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के उत्पाद बेचने के स्टाॅल लगाए।
कार्निवल में मुख्य रूप से बच्चों के कपड़े, सूट्स, चद्दर, खिलौने आदि जैसे कपड़े और सामग्रियों की बिक्री की गई। महिलाओं ने अपने स्टाॅलों को आकर्षक तरीके से सजाया और उपस्थित लोगों को सस्ते दामों पर सामग्री उपलब्ध कराई गई।
मौके पर स्थानीय लोगों ने जमकर खरीदारी की और महिलाओं के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की। आयोजन में बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए जिससे माहौल में उत्सव का रंग और बढ़ गया।
समिति सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण का अवसर प्रदान करना है।