फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं को सिर्फ सुरक्षित ही नहीं आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है

Wed, 24 Sep 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित मिशन शक्ति-5.0 चरण के तहत मंगलवार को महुली थाने पर शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एएसपी सुशील कुमार सिंह ने महिला सुरक्षा केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं, समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहाकि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाने पर महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना की गई है। जिस पर महिला सिपाही 24 घंटे तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि इसका मकसद महिलाओं को सिर्फ सुरक्षित रखना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है।
सीओ प्रियम राजशेखर ने कहा कि इस अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, सहायता सेवाओं और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक बनाना है। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने कहा कि आज जरूरत है कि हर महिला अपने अधिकार पहचाने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महिला को यह पता होना चाहिए कि कानून उसके साथ है। कार्यक्रम का संचालन असद मेहताब ने किया।
इस मौके पर एसआई सोमनाथ मिश्र, ऋषभ शुक्ल, तबरेज आलम, अनुज राय, राधेश्याम गुप्ता, अमर प्रकाश, सूरज कुमार, राम अज्ञा, मोहन, कविता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें