श्रीजगतगुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज में विजेता क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया-स्रोत
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन श्री जगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज मेंहदावल में मंगलवार को आयोजित हुई। जिसमे श्री जगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज विजेता रहा। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
जूनियर वर्ग में पहला मैच वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा तथा डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के बीच हुआ। इसमें बखिरा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 76 रन बनाए। डीएवी की टीम ने 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर के जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल तथा जगतगुरु के बीच हुआ। डीएवी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 6 ओवरों में 7 विकेट पर 42 रन बनाए।