फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठी मंजिल से गिरकर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छठी मंजिल से गिरकर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

नोएडा। सर्फाबाद गांव में छह मंजिला मकान की छत से गिरकर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर बाद हुई। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संध्या (30) सर्फाबाद स्थित छह मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर माता-पिता के साथ रहती थीं। पति से उनका करीब पांच साल पहले तलाक हो चुका था। बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब संध्या मकान की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब वह लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पड़ाेसियों का कहना है कि तलाक के बाद से महिला काफी परेशान चल रही थी। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें