अहरौला। थाना क्षेत्र के बाईपास पर कथित जालसाज को कुछ महिलाओं ने पकड़ लिया और 112 पुलिस सहित थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह यादव कथित जालसाज को थाने पर ले आई। जहां एक दर्जन से अधिक महिलाएं पहुंच गईं। महिलाओं ने बताया कि इसी व्यक्ति ने आवास, राशन, ड्राइविंग लाइसेंस, शौचालय आदि दिलाने के नाम पर पैसा लिया है।
विज्ञापन
रीमा से 16 हजार, सुमन 5 हजार, सरोज 5 हजार, रेनू 5 हजार, दरिदंर राजभर 5 हजार लिए हैं। सभी ने अहरौला थाने पर कथित जालसाज के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, पूछताछ की जा रही है।