फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला शक्ति ने संभाला मोर्चा, 44 गांवों में चलेगा जनजागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

22 अक्तूूबर के सत्याग्रह को लेकर घोड़ी-बछेड़ा और जुनपत में महिलाओं की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। 22 अक्टूबर को प्रस्तावित सत्याग्रह को लेकर सोमवार को घोड़ी-बछेड़ा और जुनपत गांव में महिलाओं की बैठक हुई। इसमें शेष चार प्रतिशत प्लॉट से वंचित किसान महिलाओं ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगी। जब तक शेष चार प्रतिशत प्लॉट नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बच्चों के साथ प्राधिकरण पर धरना देंगी और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला शक्ति की बैठकें 44 गांवों में आयोजित कर महिलाओं को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। साथ ही 22 अक्तूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं ने शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से अपनी मांग उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें