फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में महिला का घर ढहा, किशोरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। लगातार बारिश से दादरी कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर मोहल्ले में महिला का मकान गिर गया। हादसे में किशोरी घायल हो गई। महिला और एक और बेटी बाल-बाल बच गई। आसपास के लोगों ने सामान को निकलवा कर मदरसे में रखवाया गया। मकान गिरने की सूचना पर राजस्व निरीक्षक मौका का मुआयना करने पहुंचे। निवासियों के मुताबिक किदवई नगर मोहल्ले में महिला अनीशा जिया और तोफिया संग रहती है। बृहस्पतिवार सुबह वह घर में खाना बना रही थी। बरसात होने के चलते अचानक मकान में दरार आना शुरू हुआ। दरार को देख अनीशा व जिया घर से बाहर निकली। तब तक मकान भरा भर कर ढह गया। मलबे में तोफिया मकान में दब गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। आसपास के लोगों ने तत्काल मलबे को हटाकर तोफिया को बाहर निकाला गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा गिरा

नोएडा (संवाद)। बारिश के कारण सेक्टर-62 स्थित आई फोर्ट की इमारत का ऊपरी हिस्सा अचानक से गिर गया। इससे नीचे खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा इमारत के नीचे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से इमारत की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें