फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रेटा गाड़ी सवार महिला ने रेहड़ी वाले को टक्कर मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेटा गाड़ी सवार महिला ने रेहड़ी वाले को टक्कर मारी, घायल
विज्ञापन

- हादसे के बाद कार चला रही महिला फरार, नंबर प्लेट वहीं गिरी, पीड़ित की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े होकर पोहा बेच रहे रेहड़ी वाले को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी संचालक घायल हो गया। हादसे के बाद कार की नंबर प्लेट टूटकर वहीं गिर गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल रेहड़ी वाले की पत्नी ने कार की नंबर प्लेट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रीन आर्क सोसाइटी के पास माहौर मंगलवार को रेहड़ी लगाए हुए था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार ने रेहड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में माहौर घायल हो गया। उसकी रेहड़ी पर रखा सामान इधर-उधर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर मारकर कार सवार फरार हो गई। पीड़ित की पत्नी ने नंबर प्लेट का जिक्र करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस सीसीटीवी और नंबर प्लेट के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें