माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा गोलचक्कर के पास बृहस्पतिवार को डंपर के नीचे आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सूरजपुर निवासी शकीना (40) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। मूलरूप से बिहार के नवादा की रहने वाली शकीना बेटे के साथ गांव नवादा में परचून की दुकान चलाती थीं।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूटी से जा रहीं थीं। इसी दौरान डेल्टा गोलचक्कर चौराहे के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह पीछे से आ रहे खाली डंपर के नीचे आ गईं। शकीना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मृतका के परिजन से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।