फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को छह घंटे बंधक बनाकर कार में दुष्कर्म, सहेली के दोस्त के भाई पर लगा आरोप

Sat, 17 Aug 2019 05:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बुलंदशहर स्थित मायके से लौट रही एक महिला को कार में छह घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहेली के दोस्त के भाई सरदार उर्फ बल्ली ने महिला को परी चौक से अपनी कार में लिफ्ट दी। पीड़िता ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी शुक्रवार तड़के चार बजे परी चौक के पास उसे कार से उतारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तुगलकाबाद में चौथे माले से गिरने से महिला की मौत, नौकरी नहीं मिलने के कारण थी परेशान

पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला (32) तीन बच्चों की मां है। उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला की एक सहेली बीटा सेक्टर में रहती है। महिला की सहेली की एक शख्स से दोस्ती है। सहेली के दोस्त का भाई सरदार उर्फ बल्ली से पीड़िता महिला की फोन पर बातचीत होती है। गुरुवार रात 10 बजे के लगभग बुलंदशहर स्थित मायके से महिला परी चौक पहुंची थी। यहां से बल्ली ने महिला को सेक्टर-144 के लिए लिफ्ट दी।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी सरदार उर्फ बल्ली उसके घर छोड़ने के बजाय पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद इधर-उधर घुमाता रहा। आरोपी ने महिला के डेबिट कार्ड से एक हजार रुपये दिल्ली के वसुंधरा इनक्लेव स्थित एक एटीएम बूथ से भी निकलवाए। आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और सुबह चार बजे परी चौक के पास महिला को उतारकर भाग गया। यूपी-100 पर सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की पड़ताल की और केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पति की हो चुकी है मौत, महिला जा चुकी है जेल

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि महिला का पति हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। महिला के पति के पास काम करने वाला एक युवक लापता हो गया था और बाद में उसका शव बरामद हुआ था। परिजन ने मामले में महिला पर एफआईआर कराई थी। महिला युवक की हत्या के मामले में ढाई साल जेल मेें रहने के बाद जमानत पर बाहर आई हुई है। फिलहाल महिला एक फैक्ट्री में काम करती है और बीटा सेक्टर में रहने वाली सहेली भी उसके साथ काम करती है। 
विज्ञापन


सीडीआर से पता चला है कि महिला और आरोपी की फोन पर बातचीत होती है। महिला आरोपी से परिचित है। हालांकि वह उसके पते के बारे में सही ढंग से नहीं बता पाई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी की अंतिम मोबाइल लोकेशन दिल्ली के दल्लूपुरा के पास मिली है - रणविजय सिंह, एसपी देहात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें