फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में महिला का हंगामा: कार डिवाइडर से टकराई तो गुस्से में आई, गार्ड को धक्का देकर गिराया; CCTV वायरल

Sun, 03 May 2026 09:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट में कार सवार महिला ने मामूली विवाद के बाद सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर दी। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 
विज्ञापन
नोएडा सोसाइटी में महिला का हंगामा - फोटो : सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट गेट पर एक कार सवार महिला ने मामूली कहासुनी के बाद सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सेक्टर-24 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार दोपहर करीब चार बजे एक महिला अपने रिश्तेदार से मिलने कंचनजंगा अपार्टमेंट आई थी। लौटते समय निकासी गेट पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस मामूली हादसे के बाद महिला गुस्से में आ गई और ड्यूटी पर तैनात गार्ड से उलझ पड़ी।

विज्ञापन

गार्ड के विरोध करने पर विवाद बढ़ा
पहले महिला ने गार्ड के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। गार्ड के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और महिला कार से उतरकर गार्ड के साथ हाथापाई करने लगी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला का आक्रामक रवैया और गार्ड के साथ मारपीट साफ दिखाई दे रही है।

गार्ड को धक्का देकर जमीन पर गिराया
करीब साढ़े तीन मिनट के दो वीडियो वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में महिला सिक्योरिटी गार्ड से बहस करती दिखाई दे रही है। दूसरे वीडियो में महिला कार से उतरकर गार्ड को धक्का देकर जमीन पर गिरा देती है। इस दौरान वह गार्डों के साथ गाली-गलौज भी करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला गार्ड को धमकाते हुए कहती है कि वह अगले दिन से ड्यूटी नहीं कर पाएगा।

कार्रवाई की मांग
सेक्टर-24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। वहीं, सोसाइटी के निवासियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
  • सेक्टर-126 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में अगस्त 2022 में एक महिला का सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हुआ था। महिला द्वारा गार्डों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल हुआ था। बाद में महिला को गिरफ्तार किया गया था।
  • सेक्टर-121 स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के गेट पर अक्टूबर 2022 में दो युवतियों का सिक्योरिटी गार्ड्स से विवाद हुआ था। आरोप था कि एक युवती नशे में थी। मामले में फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और दोनों युवतियों को गिरफ्तार किया गया था।
  • सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में मार्च 2025 में पार्किंग विवाद को लेकर एक महिला ने गार्ड को थप्पड़ मार दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
  • सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में जनवरी 2026 में गेट पर एक महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को धक्का दिया और उसके साथ गाली-गलौज की थी।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 36 में अक्तूबर में भी हुआ था ऐसा विवाद - फोटो : सीसीटीवी
नोएडा सेक्टर 36 में अक्तूबर में भी हुआ था ऐसा विवाद 
नोएडा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 36 अनीता ने बताया कि अक्तूबर महीने में सेक्टर 36 में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें उनकी सिक्योरिटी गार्ड्स को एक नशे में धुत ड्राइवर ने टक्कर मार दी थी। वह ड्राइवर उनकी सोसाइटी में ही किराएदार था। आरडब्ल्यूए सेक्टर 36 ने गार्ड्स के इलाज का पूरा खर्च उठाया और अब भी उन्हें सेलरी दे रहा है। साथ ही, उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है, क्योंकि उन्हें अपने निवासियों के अलावा और कहीं से कोई खास मदद नहीं मिली।आरोपी ने इस मामले में एक भी पैसा खर्च नहीं किया और पुलिस ने भी उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें