फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पांच साल की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, लकड़ी लेने गई थी जंगल; स्कूटी पर लिफ्ट देकर लूटी अस्मत

Tue, 26 Dec 2023 08:21 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, दनकौर/ग्रेटर नोएडा

सार

स्कूटी पर सवार होकर आरोपी सुबीन मौके पर पहुंचा और उसने पीड़िता को लिफ्ट देकर स्कूटी पर बैठा लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी स्कूटी तेज रफ्तार में एकांत स्थान पर ले गया और महिला को धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
5 साल की बच्ची के सामने मां से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव के पास जंगल से लकड़ी लेने जा रही महिला को स्कूटी पर लिफ्ट देकर घरबरा गांव के आरोपी सुबीन ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की पांच साल की बच्ची के सामने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने आरोपी पर बच्ची को धक्का देने का भी आरोप लगाय है। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दनकौर क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उनकी पुत्रवधु सोमवार शाम लकड़ी लेने जंगल जा रही थी। ग्रामीण ने बताया कि महिला का पति उसका बेटा पहले घर से लकड़ी लेने चला गया था और महिला पांच साल की बच्ची को लेकर थोड़ी देर बाद घर से निकली थी। वह अपने पति से पीछे रह गई थी। 

इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर आरोपी सुबीन मौके पर पहुंचा और उसने पीड़िता को लिफ्ट देकर स्कूटी पर बैठा लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी स्कूटी तेज रफ्तार में एकांत स्थान पर ले गया और महिला को धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने मासूम बच्ची को धक्का दिया। इससे बच्ची रोने लगी। महिला के शोर व बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई की। 
विज्ञापन

इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसीपी सुशील कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान भी दर्ज किए गए हैं। गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें