फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसों की संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छपरौली निवासी राजू ने एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस से शिकायत की है कि 20 अप्रैल की सुबह आठ बजे उनकी पत्नी किरण दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेसवे की ओर जा रही थी। रोड पार करते हुए छपरौली कट के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, निठारी गांव के अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर सेक्टर-31-32 में सड़क किनारे खड़ी उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तीसरे मामले में वाराणसी के शिवनगर निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की सुबह सेक्टर-52 के पास आगे चल रही गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनका बाइक सवार बेटा घायल हो गया। उन्होंने सेक्टर-24 पुलिस को अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के लेबर चौक पर 20 अप्रैल को तेज रफ्तार ऑटो ने जितेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। उनके बेटे आर्यन ने चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी मनीषा सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें