फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिनी बस की टक्कर से महिला की मौत, पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार को गांव से मजदूरी करने रबूपुरा आ रहे परिवार को टक्कर मारते हुए बेकाबू मिनी बस पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। 6 वर्षीय बच्ची और उसका पिता घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक मौके पर बस छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से मध्यप्रदेश के गांव दपुरा जिला टीकमगढ़ निवासी कमलेश रबूपुरा में रहकर मजदूरी करते हैं। वह दीपावली पर अपने गांव चले गए थे। जब वह गांव से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रबूपुरा आ रहे थे। बुधवार सुबह वह यमुना एक्सप्रेस वे के खेड़ा मोहम्दाबाद अंडरपास पर हादसा हुआ। हादसे में घायल कमलेश, उसकी पत्नी प्रियंका व 6 वर्षीय पुत्री कविता निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, प्रियंका (32) की डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिनी बस के पलटने से काफी देर तक एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित रहा जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें