फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। वैज्ञानिक संस्था वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की टीम ने बुधवार को रौनी रामपुर गांव में भ्रमण किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह और जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में प्राथमिक विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की। संस्थान की सतर्कता अधिकारी और प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. प्रीति श्रीवास्तव ने बताया बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को जैविक खेती के फायदे बताए। इस दौरान वैज्ञानिक प्रसाद भुकया, इंजीनियर अविनाश वर्मा, अवर सचिव प्रसून कुमार, अमिय बिंदु, अनुभाग अधिकारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें