फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंटर की टक्कर से घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर बिसरख मोड़ के समीप कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर निवासी रविंद्र कुमार 10 मई को पत्नी कैलाश के साथ बाइक से जा रहे थे। जब वे बिसरख मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उन्हें बमहेटा स्थित मणिपाल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने कैंटर नंबर के आधार पर बादलपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें