फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के बहाने भाग बचाई जान: नौकरी के झांसा में फंसाया, फिर बारी बारी राजवीर,अब्बास और वीर प्रताप ने लूटी अस्मत

Wed, 31 Aug 2022 10:02 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सिग्मा एक सेक्टर निवासी सुरक्षाकर्मी राजवीर यादव ने रविवार को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलंदशहर निवासी महिला को बुलाया था। महिला राजवीर के कमरे पर पहुंची थी। आरोप है कि राजवीर और उसके दो साथियों मंजर अब्बास और वीर प्रताप ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने बुलंदशहर निवासी महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती से मारपीट की। पीड़िता आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों राजवीर यादव, मंजर अब्बास और वीर प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां तीनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

सिग्मा एक सेक्टर निवासी सुरक्षाकर्मी राजवीर यादव ने रविवार को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलंदशहर निवासी महिला को बुलाया था। महिला राजवीर के कमरे पर पहुंची थी। आरोप है कि राजवीर और उसके दो साथियों मंजर अब्बास और वीर प्रताप ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। 

शौच का बहाना बनाकर महिला किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बचकर भागी। बदहवास हालत में महिला बीटा-2 कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। पुलिस ने जांच कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।  - विशाल पांडेय, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें