फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 12 Oct 2025 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गुठलीपुर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

रेखा पत्नी गोपाल उर्फ भोलू निवासी गुठलीपुर मुरसान की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। रेखा का मायका मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगरिया में है। गोपाल गोवा में नौकरी करते हैं। तीन दिन पहले वह गांव में आए थे। उनका 11 साल का बेटा पिछले कई साल से बीमार चल रहा है। इलाज के लिए शनिवार की सुबह वह बेटे के साथ अलीगढ़ गए थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुबह सात बजे रेखा पंखे से धोती गले में फंदा लगाकर लटकी हुई थी। कुछ लोगों ने उसे लटकी देख मायके वालों को सूचना दे दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को फोन कर बुला लिया। कोतवाली निरीक्षक ममता सिंह का कहना है कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें