फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
मोदीनगर के गांव सीकरी में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद घटनास्थल पर लगी ल
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी कलां में रविवार को महिला ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ममता का शव फंदे से लटका मिला। ममता के भाई ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ममता (45) की शादी करीब 25 साल पहले सीकरी कला निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। ममता के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। रविवार को छोटा बेटा भरत अपने कमरे में था। नरेंद्र किसी काम से बाहर गए थे। भरत कमरे से निकला तो मां ममता का शव चौखट से लटका मिला। भाई ने आरोप लगाया कि ममता की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मोदीनगर के गांव सीकरी में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद घटनास्थल पर लगी ल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें