फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चालक को अटैक आने से अनियंत्रित कार ने महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को अटैक आने से अनियंत्रित कार ने महिला को रौंदा, मौत
विज्ञापन

-सेक्टर-75-76 रोड पर शनिवार शाम को हुआ हादसा, कई अन्य वाहनों को भी मारी टक्कर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-75-76 रोड पर शनिवार शाम बाजार के बीच अनियंत्रित हुई कार दो-तीन वाहनों में टक्कर मारते हुए महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। धनतेरस की खरीदारी कर महिला पति के साथ घर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक कार चालक 72 वर्षीय होम्योपैथिक चिकित्सक को कार्डियक अटैक आने से हादसा हुआ। आरोपी कार चालक डॉक्टर भी निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के जिला अकोला निवासी स्वर्णा भोंसले अपने पति रविंदर भोंसले के साथ सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के निकट साथ सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। अचानक दिल्ली नंबर की कार तेज गति से अनियंत्रित होकर उसकी तरफ आई और टक्कर मारते हुए आगे रुक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को उनके पति की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कार चालक बुज़ुर्ग पेशे से डॉक्टर हैं। उनको अटैक आने से हादसा हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें