फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनाका में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। अखनाका गांव में एक कार ने गांव की 58 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति मेव खां की शिकायत पर झिरका पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को हमीदी घर से किसी कार्य के लिए सड़क से गुजर रही थी उसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार ने अखनाका में उसे टक्कर मार दी। इसमें हमीदी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल मांडी खेड़ा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई दयाचंद ने बताया कि कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें