फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से फंदा लगाकर विवाहिता ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर 4 में शुक्रवार रात एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शिकायत में मृतका के पिता काले प्रसाद निवासी फरीदाबाद ने बताया कि उनकी बेटी कंचन का विवाह जुलाई 2020 में दीपक निवासी फिरोजपुर झिरका के साथ हुआ था। शादी में पर्याप्त दहेज दिया गया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज के लिए पति दीपक, रामप्रसाद, अंजू, सोनू, पिंकी उसे प्रताड़ित करते थे। फिरोजपुर झिरका शहर चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें